MPPSC State Forest Service Recruitment 2022

MPPSC State Forest Service Recruitment 2022 : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य वन सेवा (SFS) प्रारम्भिक परीक्षा (प्रिलिम्स) के लिए अधिसूचना जारी कर दिया है, ऐसे में जो अभ्यर्थी मध्यप्रदेश राज्य वन सेवा में जाने का सपना देख रहे हैं तथा योग्यता रखते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से 10 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MP State Forest Service Pre Online Form 2022 के लिए शौकीन और योग्य अभ्यर्थी नीचे दिए गए तालिका के माध्यम से शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा, और भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त अगर आप इस भर्ती की अधिसूचना पढ़ना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं।

 

एम.पी.पी.एस.सी. राज्य वन सेवा भर्ती 2022 – संक्षिप्त विवरण

  • भर्ती का नाम : एम.पी.पी.एस.सी. राज्य वन सेवा भर्ती 2022
  • भर्ती बोर्ड का नाम : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC)
  • पद का नाम : फॉरेस्ट रेंजर, प्रोजेक्ट मैनेजर तथा अन्य पद।
  • पदों की संख्या : 63 पद
  • आवेदन की प्रक्रिया : ऑनलाइन
  • विज्ञापन संख्या : 11/2021

महत्वपूर्ण तिथियाँ

आगे बढ़ने से पूर्व उम्मीदवार नीचे दी गई महत्वपूर्ण तिथियों पर एक नजर डाल लें –

  • आवेेेदन की शुरुआत : 10 जनवरी 2021
  • आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ : 09 फरवरी 2022
  • परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि : 09 फरवरी 2022
  • परीक्षा तिथि : 24 अप्रैल 2021
  • फॉर्म सुधार तिथि : 11 फरवरी 2022
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 15 अप्रैल 2022
  • रिजल्ट जारी होने की तिथि : इसकी घोषणा अभी तक नहीं की गई है

आवेदन फीस

आवेदन फीस की सूचना निम्नलिखित है –

  • जनरल/ अन्य प्रदेश : 540/- रुपये
  • मध्यप्रदेश आरक्षित श्रेणी : 290/- रुपये
  • पोर्टल चार्ज : 40/- रुपये
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान करने का मोड : शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान के जरिए किया जा सकता है।

आयु सीमा – 01/01/2022

इस भर्ती के लिए योग्य होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित आयुसीमा के मानदंडों का पालन करना होगा –

  • न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 40 वर्ष (असिस्टेंट कंजरवेटर)
  • अधिकतम आयु : 33 वर्ष (अन्य सभी पद)

इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।

MPPSC SFS Recruitment 2022 – भर्ती का विवरण

पदों के अनुसार भर्ती का विवरण निम्नलिखित है-

  • सहायक वन संरक्षक : 08 पद
  • फॉरेस्ट रेंजर : 40 पद
  • प्रोजेक्ट मैनेजर : 15 पद

योग्यता

पदों के अनुसार योग्यता का विवरण निम्नलिखित है-

  • सहायक वन संरक्षक : इस पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान अथवा इंजीनियरिंग में निम्नलिखित विषयों में से कम से कम एक विषय कृषि, पर्यावरण विज्ञान, वानिकी, बागवानी, पशु चिकित्सा विज्ञान, कंप्यूटर एप्लिकेशन / विज्ञान / सिविल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स / मैकेनिकल में स्नातक की डिग्री होनी चाहिये। योग्यता से सम्बंधित और अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अधिसूचना जरूर पढ़ें।
  • फॉरेस्ट रेंजर और प्रोजेक्ट मैनेजर : इस पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को किसी मान्यता विश्वविद्यालय से विज्ञान / यांत्रिकी / कृषि / जूलॉजी या भौतिकी / रसायन विज्ञान / प्राणीशास्त्र / वनस्पति विज्ञान / भू रसायन विज्ञान / गणित सांख्यिकी / जूलॉजी / कृषि / कंप्यूटर / रसायन में स्नातक डिग्री। योग्यता से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना जरूर पढ़ें।

चयन-प्रकिया

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के द्वारा जारी राज्य वन सेवा भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों में किया जाएगा-

  • प्रारम्भिक परीक्षा : चयन-प्रकिया के पहले चरण में प्रारम्भिक परीक्षा आयोग के द्वारा आयोजित की जाएगी, जिसको उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य माने जाएंगे।
  • मुख्य परीक्षा : प्रारम्भिक परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए बुलाये जाएंगे। इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछें जाएंगे।
  • साक्षात्कार : मुख्य परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को आयोग के द्वारा साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
  • शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता : मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार के बाद अभ्यर्थियों को शारीरिक मापदंड तथा शारीरिक दक्षता के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। शारीरिक दक्षता तथा शारीरिक मापदंड की जानकारी के लिए अभ्यर्थी अधिसूचना पढ़ें।
  • मेडिकल परीक्षण : मध्यप्रदेश शासन के चिकित्सा मंडल के द्वारा अग्रलिखित चरणों में उत्तीर्ण होने के बाद मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा, इन सभी चरणों में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार का चयन सुनिश्चित माना जायेगा।

आवेदन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

  • MPPSC State Forest Service Recruitment 2022 के लिए उम्मीदवार 10/01/2022 से 09/02/2022 के बीच आवेदन कर सकते हैं।
  • उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने से पहले इस भर्ती की अधिसूचना जरूर पढ़ें।
  • आवेदन करते समय कृपया सभी दस्तावेज जैसे – मार्कशीट, पहचान पत्र, पता विवरण आदि की जांच जरूर कर लें।
  • इस भर्ती में मांगे गए सभी दस्तावेज़ के स्कैन तथा अपनी फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ जैसे – आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि अपने पास जरूर रखें।
  • आवेदन करने से पहले पूर्वावलोकन करें और सभी कॉलम को सावधानीपूर्वक देखें।
  • यदि उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है तो आपको जमा करना होगा।
  • यदि आपने आवेदन शुल्क नहीं दिया है तो आपका फॉर्म पूरा नहीं हुआ है। इसलिए अपने भुगतान स्थिति की जांच जरूर कर लें।
  • फाइनल सबमिट किए गए ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट आउट जरूर लें।

कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स

आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी, ज्यादा जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें, इसके अलावा हर प्रकार की सरकारी परीक्षाओं के लेटेस्ट अपडेट्स प्राप्त करने के लिए सरकारी जॉब्स फ्री को बुकमार्क करें।

No comments:

Post a Comment